इटावा औरैया, जुलाई 11 -- ऊसराहार। मासूम बच्ची से दरिंदगी करने के आरोपी को पुलिस ने ढ़ाई घंटे के अंदर ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में पुलिस की गोली से आरोपी घायल भी हो गया। उसने शुक्रवार की शाम को बच्ची को साइकिल सीखने के समय एकांत में ले जाकर घटना को अंजाम दिया था। ऊसराहार थाना क्षेत्र में कक्षा पांच में पढ़ने वाली 10 वर्षीय छात्रा शुक्रवार की देर शाम साढ़े सात अपने घर से कुछ ही दूरी पर साइकिल चलाना सीख रही थी। तभी आरोपी राम निवास उसको बहलाकर आम के बाग में ले गया और बच्ची से दरिंदगी की। बच्ची की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण दौडे़ तो रामनिवास मौके से बच्ची के कपड़े लेकर और तमंचा लहराते हुए भाग निकला। बच्ची के चाचा ने उसे पकड़ने का प्रयास किया था लेकिन वह भाग निकला। जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी रामदवन मौ...