अंबेडकर नगर, फरवरी 27 -- दुलहूपुर, संवाददाता। पूर्वांचल मेडिसिटी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं कैंसर केयर सेंटर खेतापुर में चिकित्सकों की सतर्कता और त्वरित उपचार से एक वर्ष की मासूम बच्ची की जान बचा ली गई। बच्ची के गले भोजन नली में छोटा चुंबक फंस जाने से उसकी हालत अचानक गंभीर हो गई थी। परिजनों ने घबराहट की स्थिति में बच्ची को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के दौरान एक्स-रे में भोजन नली में चुंबक फंसा हुआ पाया गया। चिकित्सकों ने इसे अत्यंत गंभीर स्थिति मानते हुए बिना देर किए ऑपरेशन की तैयारी शुरू कर दी। विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ अंकित सिंह एवं डॉ रंजीत कुमार की टीम ने सामान्य एनेस्थीसिया के तहत एंडोस्कोपिक प्रक्रिया से चुंबक को बाहर निकाल दिया। समय रहते की गई इस जटिल प्रक्रिया से बच्ची की जान बचाई जा सकी। चिकित्सकों के अनुसार वर्तमान में बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.