मासूम बच्ची की मौत मामले में कथित चिकित्सक पर एफआईआर
जौनपुर, सितम्बर 2 -- मुफ्तीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के पेसारा गांव में इलाज के दौरान चार वर्षीय मासूम की मौत के मामले में पुलिस ने कथित चिकित्सक आनंद सोनकर के खिलाफ मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया है। स्वास्थ्य विभाग की जांच में आरोपी के पास कोई चिकित्सकीय डिग्री या पंजीकरण प्रमाण पत्र नहीं मिला।पेसारा गांव निवासी राहुल कन्नौजिया की चार वर्षीय पुत्री माही कन्नौजिया को बुखार होने पर परिजन आनंद सोनकर के क्लीनिक पर ले गए थे। आरोप है कि उपचार के दौरान उसने बच्ची को इंजेक्शन लगाया। इसके अगले दिन इंजेक्शन वाले स्थान पर तेज दर्द होने लगी। हालत बिगड़ने पर चार अगस्त को बच्ची की मौत हो गई। मामले की शिकायत के बाद जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की दो सदस्यीय टीम ने क्लीनिक की जांच की। इस दौरान आनंद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.