हजारीबाग, मार्च 30 -- कटकमसांडी, प्रतिनिधि। जिला के विष्णुगढ़ क्षेत्र में 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और निर्मम हत्या की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। घटना के विरोध में और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को कटकमसांडी प्रखंड में एक दिवसीय बंद का आयोजन किया गया। आयोजित इस बंद का आंशिक असर देखने को मिला। कटकमसांडी बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में सभी दुकानें पूरी तरह बंद रहीं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। बंद के समर्थन में स्थानीय व्यवसायियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कैलाश यादव ने कहा कि यह घटना अत्यंत निंदनीय और मानवता को शर्मसार करने वाली है। दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दी जानी चाहिए, ताकि समाज में ऐसा अपराध करने वाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.