मासूम प्रिशी की मौत पर जागा स्वास्थ्य विभाग, तीन सदस्यीय कमेटी गठित
बिजनौर, अगस्त 7 -- नजीबाबाद रोड स्थित एक हॉस्पिटल में सात वर्षीय मासूम प्रिशी की मौत के मामले ने स्वास्थ्य विभाग को भी गंभीरता से कार्रवाई के लिए मजबूर कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ डा. कौशलेन्द्र सिंह ने प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। कमेटी को घटना की गहनता से जांच कर तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार संजीव मिश्रा की इकलौती पुत्री प्रिशी को बुखार की शिकायत के बाद एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार, इलाज के दौरान अचानक बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने इसकी सूचना अस्पताल संचालक को दी, लेकिन आरोप है कि उन्होंने बच्ची को देखने की जरूरत तक महसूस नहीं की। परिजनों का कहना है कि बच्ची की हालत लगातार बिगड़ती रही और वह तड़पती रही। परिवार के लोग च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.