लखनऊ, फरवरी 24 -- घर के बाहर खेल रहे मासूम को ऑटो रिक्शा ने कुचल दिया। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिगवां थानाप्रभारी रामकुमार गुप्ता ने बताया कि सोमवार रात गदेला गांव के सुनील कुमार का चार वर्षीय बेटा घर के बाहर खेल रहा था। तभी एक ऑटो रिक्शा सवारियों को लेकर आया। चालक ऑटो को खड़ाकर सवारी उतार रहा था। इसके बाद चालक वापस जाने के लिए ऑटो को मोड़ रहा था। तभी ऑटो पलट गया और मासूम दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ऑटो छोड़कर मौके से भाग गया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ऑटो को थाने में खड़ कर लिया। चालक की तलाश कर रही है। वहीं मासूम के परिजनों न...