झांसी, मार्च 27 -- समथर में आवारा कुत्ते खूंखार हो गए हैं। शुक्रवार को अद्र्ध-धारेश्वर मंदिर के पास कन्या भोजन से शामिल होकर लौट रही छह वर्षीय पर कुत्ते ने हमला कर दिया। उसके हाथ-पैर नोंच डाला। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। समथर निवासी हरीवंश शिल्पकार की छह वर्षीय बेटी शिवांगी शिल्पकार शुक्रवार को अद्र्ध-धारेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन और कन्या भोज में शामिल होने गई थी। वहां से वह वापस आ रही थी। तभी रास्ते में एक कुत्ते ने हमला कर दिया। जिससे वह चीख पड़ी। शोर सुनकर आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोग मदद को दौड़े। लेकिन, तब तक कुत्ते ने उसका पैर पकड़ लिया। लोगों ने उसे किसी तरह छुड़ाया और सामुदायिक स्वास्यि केंद्र ले गए। जहां डा. संगुर तिवारी ने प्राथमिक इलाज के बाद उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.