गोरखपुर, अप्रैल 18 -- गगहा, हिन्दुस्तान संवाद। गगहा क्षेत्र के बिठुआ गांव में शुक्रवार की शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। खेल-खेल में कीटनाशक जहर पीने वाले छह वर्षीय मासूम के लिए गगहा स्थित एक अस्पताल के डॉक्टर राहुल ने दो घंटे उपचार कर जान बचा ली। जानकारी के मुताबिक, ग्राम बिठुआ निवासी संतोष कुमार का छह वर्षीय पुत्र नित्यांश शाम को घर के दरवाजे पर खेल रहा था। इसी दौरान उसके बाबा हरिवंश खेत में कीटनाशक छिड़क कर लौटे थे। उन्होंने दवा का डिब्बा दरवाजे पर रखकर हाथ-मुंह धोने चले गए। मासूम नित्यांश ने अनजाने में उस कीटनाशक को पानी समझकर पी लिया। यह भी पढ़ें- जहरीला पदार्थ खाने से बीमार दवा पीते ही बच्चे की स्थिति बिगड़ने लगी और वह बेसुध होने लगा।आनन फानन में परिजन बच्चे को लेकर गगहा स्थित एक अस्पताल गए। अस्पताल के संचालक डॉक्टर राहुल श्रीवास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.