मासूम ने निगला पांच का सिक्का, हालत बिगड़ी
बुलंदशहर, जून 20 -- बुलंदशहर। क्षेत्र के बालका गांव में खेल-खेल में एक सात वर्षीय मासूम बच्ची द्वारा पांच रुपये का सिक्का निगलने का मामला सामने आया है। सिक्का गले में अटकने से बच्ची की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर पहले गांव के ही एक डॉक्टर के पास पहुंचे और फिर सरकारी अस्पतालों के चक्कर काटते रहे। प्राथमिक उपचार और एक्स-रे के बाद बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार बालका गांव निवासी हरीश की सात वर्षीय पुत्री मिस्टी घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान उसके हाथ में पांच रुपये का सिक्का था। खेलते-खेलते मासूम ने सिक्के को मुंह में डाल लिया और वह अचानक उसके गले में जाकर फंस गया। बच्ची को सांस लेने में तकलीफ होने लगी और वह तड़पने लगी। यह देख परिजनों के हाथ-पैर फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.