मासूम ने गुल्लक से लिए थे चंद रुपए, सच कबूला फिर भी पड़ोसी ने पीट-पीटकर मार डाला
ग्वालियर, जून 20 -- ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के बरा गांव में 8 वर्षीय मासूम अलीना की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्ची की मौत बेरहमी से की गई मारपीट के कारण हुई। उसके शरीर पर सिर से लेकर पैर तक 10 से अधिक गंभीर और अंदरूनी चोटों के निशान मिले हैं। मामले में पुलिस ने पड़ोसी आमीन खान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि शुक्रवार शाम अलीना खेलते-खेलते पड़ोसी आमीन खान के सूने घर में चली गई थी। आरोप है कि वहां रखी गुल्लक से उसने कुछ रुपए निकाल लिए थे। एक राहगीर ने बच्ची को घर के ताले के पास देखा था। बाद में तलाश के दौरान आमीन को अलीना पास की एक दुकान पर कोल्ड ड्रिंक पीते हुए मिली। पूछताछ में बच्ची ने रुपए लेने की बात स्वीकार कर ली और रुपए भी वापस मिल गए। यह भी पढ़ें- पति ने भाई बनकर क्यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.