मासूम को सांप ने डंसा, एंटी वेनम की जगह डॉक्टर ने लगाया कुत्ता काटने वाला इंजेक्शन, वेंटीलेटर पर पहुंचा मासूम
संभल, सितम्बर 25 -- Sambhal News: संभल जिले में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां एक चार साल के मासूम को सांप ने डंस लिया। बच्चे को परिजन तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने सांप के काटने के उपचार के लिए लगाए जाने वाले एंटी वेनम की जगह कुत्ता काटने वाला एंटी रैबीज इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद घर वालों उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मासूम को वेंटीलेटर पर रखकर इलाज किया जा रहा है। इस मामले में डीएम ने ऐक्शन लिया है। गांव मूसापुर निवासी अब्दुल का चार वर्षीय बेटा आदिब बीते सोमवार को घर में कंचे खेल रहा था। खेलते समय एक कंचा दीवार की दरार में चला गया था। बच्चा उंगली डालकर कंचा निकालने लगा था। इसी दौरान दरार में छिपे सांप ने उसकी उंगली में डंस लिया था। बच्चे के चीखने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.