मासूम को मोबाइल दिखाने के बहाने ले जाकर छेड़छाड़, मुकदमा
शाहजहांपुर, अगस्त 25 -- शाहजहांपुर। रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में आठ वर्षीय बालिका को मोबाइल पर कार्टून दिखाने के बहाने ले जाकर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने घटना के बाद बालिका को रुपये दिए और किसी को बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मोहल्ला रेती निवासी राजकुमार करीब एक माह से उसकी आठ वर्षीय बेटी को बिना बताए मोबाइल दिखाने के बहाने अपने साथ ले जाता था। आरोप है कि वह कार्टून दिखाने के बहाने बालिका के साथ अश्लील हरकतें करता था।महिला के अनुसार, उसकी पांच वर्षीय दूसरी बेटी ने कुछ दिन पहले बड़ी बहन के साथ होने वाली हरकतों के बारे में बताया। इसके बाद परिजनों को मामले की जानकारी हुई। 17 अगस्त को भी आरोपी बालिका को घिसा महल की ओर ले गया। वहां मोबाइल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.