सीवान, मई 9 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। कहते हैं कि भगवान सब कुछ देखता है और किसी के साथ अन्याय नहीं होना देता। कुछ ऐसा ही देखने को तब मिला जब माता-पिता की ममता से अनभिज्ञ एक मासूम असहाय बच्ची को सहारा मिल गया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सदर अस्पताल से बच्ची को सीडब्ल्यूसी को सौंप दिया गया।

बच्ची की देखभाल की स्थिति बहरहाल, सदर अस्पताल में भर्ती एक नवजात बालिका को बुधवार को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला द्वारा नवजात बच्ची की देखभाल नहीं किए जाने की स्थिति को देखते हुए बाल कल्याण समिति ने इस मामले में हस्तक्षेप किया। इस क्रम में पाया गया कि सड़क किनारे जीवन यापन करने वाली महिला बच्ची की समुचित देखभाल करने में असमर्थ है।

बाल कल्याण समिति की कार्रवाई टाउन थाना से इस ...