गढ़वा, फरवरी 14 -- गढ़वा। गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मासूम खान को शुक्रवार को माले, भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी ने अपना समर्थन दिया। उसके बाद संयुक्त रूप से तीनों ही पार्टियों ने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी किया। मौके पर माले नेता कालीचरण मेहता, सुषमा मेहता, भीम आर्मी से नानहु राम, आजाद समाज पार्टी से सिराज खान उपस्थित थे। मौके पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मासूम ने कहा कि कुछ लोगों के द्वारा प्रत्याशी के साथ उनके परिवार के नहीं रहने का अफवाह फैलाया जा रहा है। यह पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि परिवार ही नहीं पूरा समाज भी उनके साथ है। आने वाले दिनों में लोगों का सहयोग मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...