मासूम को बाइक चढ़ाकर घायल करने के विरोध में मारपीट का आरोप
सीतापुर, मई 10 -- सीतापुर, संवाददाता। तंबौर थाना क्षेत्र के ग्राम नकहा में एक मासूम को तेज रफ्तार बाइक से टक्कर मारने के बाद परिजनों द्वारा विरोध करने पर मारपीट की गई। घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने मुकदमा दर्ज कराया है। तंबौर इलाके के नकहा गांव निवासी रामकिशुन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 6 वर्षीय बेटी सावित्री शौच से लौट रही थी। तभी गांव के ही पंकज भार्गव और संदीप यादव ने तेज रफ्तार बाइक से उसे टक्कर मार दी। घटना में उसके दांत, जबड़ा और पैर टूट गए। सिर में भी गंभीर चोटें आईं। पीड़ित पिता का आरोप है कि जब वह घायल बच्ची को लेकर शिकायत करने गए तो आरोपियों ने उनकी पत्नी मीना देवी को जातिसूचक गालियां देते हुए लात-घूसों से मारा पीटा। ग्रामीणों के समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हुआ और पीड़ित अपनी बेटी को लेकर लखीमपुर के अस्पताल पहुंचे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.