अंबेडकर नगर, जुलाई 5 -- जहांगीरगंज, संवाददाता। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के खरुवांव गांव में 12 वर्षीय मासूम बालक को बंधक बनाकर उसके साथ बर्बरतापूर्वक पिटाई करने के मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। खरुवांव गांव में सूरज सिंह (12) पुत्र मानसिंह को बीते शुक्रवार को सुबह करीब छह बजे गांव के दुर्विजय सिंह, आशीष सिंह, शिवनंदन सिंह, सत्यम सिंह समेत अन्य लोग बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए और उसे एक मकान के अंदर बंद कर दिया। आरोप है कि बंधक बना कर मासूम सूरज सिंह के साथ गाली-गलौज की गई और लाठी-डंडों और धारदार हथियार से उसकी निर्ममता से पिटाई की गई। मासूम सूरज सिंह के हाथ-पैर को बांध कर आरोपियों ने उसे बेहद बर्बरता से मारा जिससे उसके शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं हैं। घ...