मासूम को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आज कैंडल मार्च
हजारीबाग, मार्च 28 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुए दरिंदगी एवं क्रूरता के साथ हुई हत्या के विरोध में लोगों में भारी आक्रोश है। चार दिन बीतने के बावजूद आज तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इससे लोगों की ऊंगली पुलिस प्रशासन पर भी उठने लगी है। लोगों का कहना है कि दिन बीतने के साथ आरोपी साक्ष्य मिटाने का प्रयास कर सकते हैं। इसका लाभ आरोपियों को मिल सकता है। इधर, दिन गुजरने के साथ-साथ लोगों में उबाल बढ़ता जा रहा है। मासूम को न्याय दिलाने की मांग को लेकर रविवार को विष्णुगढ़ प्रखंड में कैंडल मार्च निकाला जाएगा। जिसमें सभी महिला संगठनों, सखी दीदी समूह, सभी राजनीतिक दल के लोगों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी एवं प्रबुद्धजनों को इसमें शामिल होने का आह्वान किया गया है। कैंडल मार्च की शुरूआत विष्णुगढ़ प्लस ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.