फतेहपुर, अप्रैल 21 -- हथगाम। थाना क्षेत्र के इस्लामनगर नट का डेरा मजरे सरायंसाबां में सात वर्षीय बालक की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि जीशान का 20 वर्षीय पुत्र अरशद बारात जाते समय बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में सेमरा मानापुर पोस्ट आफिस में कार्यरत आरोपी चालक वसीम निवासी खखरेरू के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...