मासूम को कार में छोड़ा, रोने पर भीड़
नोएडा, मई 7 -- दनकौर, सतीश शर्मा। कस्बे में गुरुवार शाम दंपति की बड़ी लापरवाही सामने आई। वे अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी को कार में बंद कर बाजार में खरीदारी करने चले गए। मासूम के रोने की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। दनकौर निवासी एक व्यक्ति अपनी पत्नी और बेटी के साथ बाजार आया था। बच्ची को सोता हुआ देखकर दंपति उसे कार में ही छोड़कर बाजार चले गए। कुछ देर बाद बच्ची जाग गई और रोने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बच्ची कार में रो रही थी और घबराई हुई थी। गर्मी और बंद कार को देखते हुए लोगों में नाराजगी बढ़ गई। कुछ लोगों ने बच्ची को बाहर निकालने के लिए कार का शीशा तोड़ने का प्रयास भी किया। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। इसी दौरान बाजार से खरीदारी कर बच्ची के माता-पिता भी वापस पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.