आगरा, मार्च 27 -- ताजगंज में आठ साल की प्रज्ञा की निर्मम हत्या की घटना पर अधिवक्ताओं ने आक्रोश जताया है। ताजगंज एडवोकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को शोकाकुल परिवार से मिला। शोक संवेदना व्यक्त की और पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि मुकदमे में नि:शुल्क पैरवी कर आरोपी को जल्द से जल्द सजा दिलाए जाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गुप्ता, देवेंद्र कुमार चिल्लू, नरेश पाराशर, कमल कुमार, कृपाल सिंह वर्मा, अजीत वर्मा, शुभम गुप्ता, शैलेंद्र सिकरवार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.