मासूम के साथ हैवानियत करने के आरोपी को फांसी देने की मांग
मैनपुरी, सितम्बर 5 -- बेवर। 3 माह की मासूम के साथ हैवानियत करने का आरोपी कन्हैया नौ वर्ष पूर्व भी एक 10 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म कर चुका है। इस मामले में आरोपी पांच माह पूर्व ही 5 वर्ष की जेल काटकर आया था। मासूम बालिकाओं के साथ दुष्कर्म के आदतन आरोपी कन्हैया को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। आरोपी की इस दूसरी वारदात पर लोगों ने फांसी की मांग की है। 9 वर्ष पूर्व 19 अगस्त 2017 को आरोपी ने घर से स्कूल जा रही दो मासूम बच्चियों में से एक 10 वर्षीय छठवीं की छात्रा को पकड़कर झाड़ियां में ले जाकर दुष्कर्म किया था। दूसरी 8 वर्षीय बच्ची ने भाग कर अपने स्कूल में घटना की सूचना दी थी। जिस पर शिक्षकों व ग्रामीणों के ललकारने पर आरोपी पकड़ा गया। मामले में दुष्कर्म व पोस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था। वर्ष 2017 के मामले में आरोपी 5 वर्ष की जेल का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.