झांसी, जुलाई 13 -- झांसी। सीपरी बाजार गुरु नानक देव चौराहा से सोमवार को सीपरी बाजार के समाजिक संगठन द्वारा राजस्थान में 13 साल की मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के विरोध में शांति पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च आर्य कन्या चौराहे से सीपरी बाजार तक चला। बाद चौराहे पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। व्यापारी संगठनों द्वारा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान ए के सोनी संजय चड्डा ममता ठाकुर अभिषेक मिश्रा पूनम खरे आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...