चित्रकूट, अगस्त 18 -- चित्रकूट। बरगढ़ थाना पुलिस ने मासूम के साथ दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपित को दबोच लिया है। पिछले 23 जून को थाना क्षेत्र की रहने वाली मासूम की दादी ने तहरीर देकर नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में बताया था कि उसकी पांच वर्षीया पोती का हाथ पकड़कर शिवमंगल कमरे में ले गया। इसके बाद उसकी पोती के साथ छेंडखानी किया। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक बरगढ़ रीता सिंह ने बताया कि पीड़िता मासूम का मेडिकल परीक्षण कराया गया था। पुलिस नामजद आरोपित विजय उर्फ शिवमंगल को दबोचने का लगातार प्रयास करती रही। आखिरकार वह पुलिस के हाथ लग गया। उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...