विकासनगर, मार्च 23 -- दस वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोपी को कोतवाली सहसपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मामले में मासूम की मां ने रविवार को कोतवाली में तहरीर दी थी। कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि रविवार को कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर दी थी। बताया कि उसकी 10 वर्षीय बेटी पड़ोस में अपनी मौसी के घर बच्चों के साथ खेलने गई थी। इस दौरान आटा चक्की संचालक ने उसे लालच देकर दुकान के भीतर बुलाया। उसने बच्ची का यौन उत्पीड़न किया। बच्ची ने शोर मचा दिया। जिसके बाद उसने पूरी घटना अपनी मां को बताई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी। इसके लिए टीम का गठन किया गया। जिसके बाद टीम ने आरोपी 65 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.