धनबाद, मार्च 30 -- हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और निर्मम हत्या की घटना को लेकर धनबाद में रविवार को रणधीर वर्मा चौक के पास कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया गया। शहर के नागरिकों ने कैंडल मार्च में भाग लिया। मौके पर धनबाद के सांसद ढुलू महतो भी शामिल हुए। सांसद ढुलू महतो ने कहा कि यह जघ्न्य अपराध है। झारखंड में कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। सांसद ने कहा कि मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। सांसद के साथ बड़ी संख्या में लोग कैंडल मार्च में शामिल हुए एवं मासूम बच्ची के साथ बर्बरता पर आक्रोश व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.