इटावा औरैया, मार्च 26 -- बरसात की एक शाम, खेलती-कूदती सात साल की एक मासूम अचानक ऐसे गायब हो गई मानो उसे किसी ने निगल लिया हो। खुले नाले के चलते बच्ची लापता होने के बाद भी पालिका प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। हालांकि पालिका प्रशासन इस ओर गंभीरता दिखाने की बात कह रहा है। 24 जुलाई 2025 को शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र के मेवाती टोला मोहल्ले में रहने वाले ऑटो चालक मुस्तफा की सात वर्षीय बेटी अनम बारिश के दौरान घर के पास ही खेल रही थी। बारिश तेज थी, नाले उफान पर थे, लेकिन नाले के किनारे न तो कोई दीवार थी, न ही सुरक्षा के लिए जाली। इसी लापरवाही ने उस दिन एक मासूम की जिंदगी छीन ली। उस दिन शाम करीब चार बजे तेज बारिश हो रही थी। मोहल्ले के बच्चे हमेशा की तरह नाले के किनारे खेल रहे थे। अनम भी उन्हीं में शामिल थी। बारिश के कारण नाले का पानी तेजी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.