बदायूं, जुलाई 11 -- बदायूं, संवाददाता। शिकोहाबाद में पटक पटककर मौत के घाट उतारे गए मासूम आरव के कातिल बदायूं के श Sheikhupur गांव के रहने वाले विराज पाठक को जैसे ही फांसी की सजा सुनाई गई कि यह खबर मिलते ही उसके गांव में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। इस सजा की खबर जिसे मिली वह यही कहता रहा कि अदालत का फैसला स्वागतयोग्य है। सजा की खबर मिलने के बाद कातिल की मां बेहोश होकर जमीन पर पड़ीं उनको बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाला विराज पाठक बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव श Sheikhupur का रहने वाला है। घटना के बाद से ही उसकी गिरफ्तारी और अब फांसी की सजा यहां चर्चा में है। कातिल विराज चार भाइयों में सबसे छोटा है। उसके बड़े भाई मुनीश पाठक, राजू पाठक ने फांसी की सजा के ...