संतकबीरनगर, फरवरी 12 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। बेलहर पुलिस ने एक माह के मासूम के अपहरण मामले में फरार चल रहे 08वें आरोपी को बुधवार को नरायनपुर के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में जुर्म स्वीकार करते हुए घटना की कहानी बताई। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि जंगल बेलहर निवासी निरमा देवी पत्नी फूलचंद के एक माह के बच्चे का 08 फरवरी को अपहरण हो गया था। इस मामले में 09 फरवरी को अज्ञात के खिलाफ अपहरण करने का केस दर्ज किया गया। एसपी ने खुलासे के लिए पांच टीमें लगाई थी। 10 फरवरी को घटना में शामिल आरोपी राजेश यादव और उसकी पत्नी संगीता निवासी भलुआं थाना तरेंया जनपद छपरा बिहार, हाल मुकाम विधियानी खलीलाबाद,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.