मासूम की हुई संदिग्ध मौत, माता पिता का एक दूसरे पर आरोप
बहराइच, मई 11 -- बहराइच, संवाददाता । ढाई साल के बच्चे की संदिग्ध मौत पर मां ने बच्चे के पिता और पिता ने बच्चे की मां पर हत्या का आरोप लगाया है। बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना मुर्तिहा कोतवाली के खमरिया शुकुल गांव की है। यहां के निवासी गुरूदीन के ढाई वर्ष के बेटे शमन की सोमवार भोर में लगभग साढ़े पांच बजे रोने की आवाज आई। पित का कहना है कि पत्नी को आवाज दी तो दरवाजा अंदर से न खुलने पर किसी प्रकार हाथ डाल दरवाजा खोला। बालक को उठाया तो उसकी नाक से खून निकला। निजी क्लीनिक पर लाए जाने पर चिकित्सक ने सीएचसी ले जाने को कहा। सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने परीक्षण कर बालक को मृत घोषित कर दिया। मामला कोतवाली पहुंचा।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गुरूदीन का आरोप है कि पत्नी ने बालक को मार डाला। जबकि पत्नी पति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.