मासूम की हत्या में शामिल तीन सगे भाई गिरफ्तार
बलरामपुर, मई 13 -- बलरामपुर। थाना गौरा चौराहा क्षेत्र में आठ वर्षीय बालक राजकुमार की हत्या के मामले का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की सरिया/छड़ और ब्लेड भी बरामद किया है। एसपी विकास कुमार ने बुधवार को बताया कि त्रिलोकपुर निवासी सावित्री देवी ने 8 मई को थाना गौरा चौराहा में मुमदमा दर्ज कराया था। उन्होंने तहरीर देकर बताया था कि उनका पुत्र राजकुमार घर के सामने खेलते समय लापता हो गया है। मामले में पुलिस ने बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। अगले दिन 9 मई को मृतक के पिता नानबाबू ने सूचना दी कि राजकुमार का शव गांव के दिनेश यादव के घर के उत्तर दिशा में बने गड्ढे में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.