सुल्तानपुर, जुलाई 20 -- सुलतानपुर। मासूम का अपहरण और हत्या के सनसनीखेज मामले विवेचक नारद मुनि सोमवार को जिला जज की कोर्ट में गवाही देने पहुंचे। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता अरविन्द सिंह राजा ने बताया कि जिला जज सुनील कुमार ने शेष साक्ष्य के लिए दरोगा को मंगलवार को फिर तलब किया है। हत्याकांड में मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ सोनू और अन्य पर मुकदमा विचाराधीन है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...