बिहारशरीफ, मई 13 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। एनसीपी के जिलाध्यक्ष राजकुमार पासवान ने बयान जारी कर घटना की निंदा की है। अस्थावां प्रखंड के सकरावां गांव में मंगलवार को 12 वर्षीय मासूम शिवम की हत्या के आरोपित को तत्काल गिरफ्तार करने की जिला प्रशासन से मांग की है। निर्मम तरीके से मासूम की हत्या में शामिल लोगों को स्पीडी ट्रायल चलाकर फांसी दी जाए। उन्होंने मृतक के परिजन को 20 लाख मुआवजा व मासूम के पिता को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। (बिहारशरीफ से अभिषेक कुमार) यह भी पढ़ें- नालंदा में नींबू के लिए बच्चे की हत्या में अब तक 12 अरेस्ट, तनाव के बाद पुलिस तैनात यह भी पढ़ें- नालंदा में नींबू के लिए बच्चे की पीट-पीटकर हत्या, डीएम-एसपी पहुंचे; पुलिस-पब्लिक भिड़ंत यह भी पढ़ें- पेड़ से गिरा एक नींबू उठाया, तो पीट-पीटकर बच्चे को मार डाला

हि...