मासूम की हत्या के विरोध में भीम आर्मी ने की गिरफ्तारी की मांग
बेगुसराय, सितम्बर 28 -- लाखो, निज प्रतिनिधि। तेघड़ा थाना क्षेत्र की धनकौल पंचायत में पांच वर्षीय मो. सूफियान की हत्या के विरोध में सोमवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिलाया। भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष विकास कुमार आजाद, महासचिव संगम कुमार, अमरजीत कुमार, डायमंड, बहुजन एक्टिविस्ट विजय पासवान तथा स्थानीय नेता डॉ. संजीव भारती समेत दर्जनों कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घटना पर आक्रोश जताते हुए पुलिस से मामले में शामिल आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। कार्यकर्ताओं के अनुसार, घटना को लेकर तेघड़ा थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। मौके से भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष ने तेघड़ा एसडीएम और डीएसपी से वार्ता कर आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.