मासूम की हत्या के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
आगरा, जून 20 -- गंजडुंडवारा क्षेत्र के एक गांव में चार साल की मासूम बच्ची की हत्या के विरोध में शुक्रवार देर शाम शहर में वाल्मीकि समाज के लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह मार्च सोरों गेट से शुरू होकर गांधी मूर्ति चौराहे तक पहुंचा, जहां लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत बच्ची की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मार्च में शामिल लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर घटना के प्रति गहरा आक्रोश जताया और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की वारदातों पर रोक लग सके। यह भी पढ़ें- मासूम की हत्या के विरोध में निकाला कैंडल मार्च प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.