मासूम की हत्या के बाद से ही सदमें से नहीं उभर पा रहा आरव का परिवार
बदायूं, जुलाई 11 -- बदायूं, संवाददाता। फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में हुए मासूम आरव हत्याकांड के बाद के बाद बदायूं के सियाराम नगर में रहने वाला मासूम का परिवार घटना के बाद से सदमे में है। घर में मासूम आरव के पिता के अलावा उसके ताऊ, चाचा और दादी हैं जो सभी घर के इकलौते बच्चे को यादकर बिलख रहे हैं। आरव के कातिल को फांसी की सजा सुनाई गई तो इस फैसले की जानकारी मिलते ही न्यायालय के फैसले का उन्होंने सम्मान किया और एक बार फिर मासूम को याद कर सभी फफक उठे। दादी का रो-रोकर बुरा हाल है तो मासूम के पिता सुमित उर्फ प्रियांक सदमे से अभी बाहर नहीं आ पा रहे हैं। वह एक ही बात बोल रहे हैं कि मारना था तो उन्हें या फिर उनके परिवार में किसी बड़े को मार देता, उस मासूम ने तो अभी सही से दुनिया भी नहीं देखी थी उसका कसूर क्या था। यह सवाल वह घर पर आने जाने वालों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.