संभल, फरवरी 27 -- थाना क्षेत्र के गांव धनारी पट्टी बालूशंकर में महाशिवरात्रि के दिन घर के पास मढ़ी पर खेलते समय गायब हुए सात वर्षीय मासूम की हत्या के दूसरे दिन शुक्रवार को भी परिवार में मातम पसरा रहा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम के सिर में चोट लगी होने की पुष्ठि हुई है लेकिन मासूम की मौत कैसे हुई, इसकी पुष्ठि नहीं हो पाई। डॉक्टरों की टीम ने बिसरा सुरक्षित रखा है, जिसे जांच के लिए भेजा गया है। वहीं पुलिस मासूम की हत्या की गुत्थी में उलझ गई है। थाना क्षेत्र के गांव धनारी पट्टी बालू शंकर निवासी किसान रोहित का सात वर्षीय बेटा अंशू महाशिवरात्रि के दिन घर के पास मढ़ी से अचानक गायब हो गया था। गुरुवार को 11 दिनों के बाद गांव निवासी राजेंद्र सिंह के गेहूं के खेत में बोरे में मासूम का क्षत-विक्षत शव मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। गुरु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.