सोनभद्र, मार्च 11 -- सिंगरौली, हिन्दुस्तान संवाद। जिले के माड़ा थाना क्षेत्र में एक साल के मासूम बच्चे की हत्या के आरोपी पिता को पुलिस ने मंगलवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया। बीते गुरुवार को आरोपी के घरेलू विवाद में बांस के डंडा चलाने पर मासूम के सिर पर चोट लग गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी।सिंगरौली जिले के माड़ा थाना क्षेत्र के बसौडा गांव निवासी रमाशंकर उर्फ रामाशंकर सिंह गोंड ने 5 मार्च की शाम घरेलू विवाद के दौरान अपनी पत्नी को बांस की लाठी से मारना शुरू कर दिया। इसी दौरान लाठी उनके एक साल के बेटे रियान्स सिंह के सिर में लग गई, जिससे बच्चे को गंभीर अंदरूनी चोट आई। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ट्रॉमा सेंटर बैढ़न लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान मासूम की मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। घटना के बाद माड़ा थान...