नई दिल्ली, मार्च 28 -- आगरा में ताजगंज थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ नगर में 8 साल की मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी सुनील का अंत हो गया है। शनिवार तड़के पुलिस के साथ हुई एक मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश सुनील ढेर हो गया। पुलिस उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। एनकाउंटर में एक दारोगा भी घायल हुआ है। पुलिस ने सुनील के पास से तमंचा के साथ गोलियां बरामद की हैं।क्या था पूरा मामला? घटना की शुरुआत 24 मार्च को हुई थी, जब सिद्धार्थ नगर निवासी एक जूता कारोबारी की 8 साल की बेटी घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। लगभग 30 घंटे बाद, पुलिस को उसी मकान में रहने वाले किराएदार सुनील के कमरे पर शक हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.