मासूम की सकुशल बरामदगी पर सीओ सम्मानित
रुद्रपुर, जून 22 -- रुद्रपुर। रुद्रपुर के रम्पुरा कटोरी मंदिर क्षेत्र से 20 जून को लापता हुए मासूम शिव की सकुशल बरामदगी के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बच्चे के सुरक्षित मिलने पर रम्पुरा क्षेत्र के नागरिकों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान किया। इस दौरान पूर्व विधायक ने पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना की।
पुलिस अधिकारियों का सम्मान कोतवाली स्थित पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय में सीओ विभव सैनी, कोतवाल प्रकाश सिंह दानू, एसएसआई खुशवंत सिंह तथा रम्पुरा चौकी प्रभारी पंकज कुमार को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.