देवरिया, मई 18 -- खुखुन्दू, हिन्दुस्तान संवाद। मौसी के साथ दवा कराकर घर लौट रहे एक छह वर्षीय मासूम की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में शनिवार को आकर मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने मासूम के नाना की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।भाटपार रानी थाना क्षेत्र के पकड़ी बाबू गांव निवासी प्रियांशु विश्वकर्मा (6) इन दिनों खुखुन्दू थाना क्षेत्र के परसिया करकटही स्थित अपने ननिहाल में आया हुआ था। शनिवार को वह अपनी मौसी निशा (22) के साथ साइकिल से भटनी दवा कराने गया था। वापसी के दौरान सिसई ढाले के पास मिट्टी लादकर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल को टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- दो मासूमों को कुचलने वाले ट्रैक्टर चालक की नहीं हुई गिरफ्तारी हादसे में प्रियांशु की मौके पर ही मौत हो गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...