लखनऊ, अप्रैल 30 -- स्कार्पियों की टक्कर से जख्मी 12 वर्षीय अर्पित की एक महीने तक चले उपचार के बाद गुरुवार की भोर मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने पहले मोहनलालगंज कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मौरावां मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। एसीपी मोहनलालगंज विकास कुमार पांडेय, इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने समझाकर शांत कराने का प्रयास किया। इसके बाद भी ग्रामीण नहीं माने। वह आरोपी स्कार्पियो चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी और हंगामा करते रहे। बवाल बढ़ता देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा तब जाकर जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कई आरोपियों को हिरासत में लिया है। 31 मार्च को उत्तर गांव में रहने वाला 12 वर्षीय मासूम अर्पित चौरसिया गांव के संजू के साथ बाइक से मोहनलालगंज जा रहा था। अम्बालिका इंजीनि...