हमीरपुर, सितम्बर 27 -- हमीरपुर, संवाददाता। जिला अस्पताल में बुखार से ग्रसित 55 दिन के मासूम की मौत का मामला गरमाया हुआ है। इस प्रकरण में सीएमएस ने इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर से स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही दो सदस्यीय जांच टीम गठित की है, जो अपनी रिपोर्ट चौबीस घंटे में सीएमएस को देगी। बता दें कि इस मासूम की मौत डॉक्टरों की हीलाहवाली से हुई थी। गंभीर हालत में पिता जब बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा तो उसे इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने पर्चा बनवाने की सलाह दे दी। जब तक पर्चा बनता तब तक मासूम की मां की गोद में ही मौत हो गई।

बच्चे की बीमारी का विवरण मुस्करा ब्लाक के महेरा गांव निवासी संदीप निषाद के 55 दिन के पुत्र अयांश की 23 सितंबर को टीका लगने बाद हालत बिगड़ गई थी। यहां-वहां दिखाने के बाद बच्चे को 25 सितंबर को जिला अस्पताल लाया ग...