प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 22 -- संग्रामगढ़। थाना क्षेत्र के शुक्लन का पुरवा साहब अतेरू गांव निवासी फूलचंद केसरवानी की तीन वर्षीय बेटा ओम प्रकाश शनिवार रात करीब आठ बजे घर के बाहर खेल रहा था। तभी उसे ट्रैक्टर चालक ने कुचल दिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। मासूम का शव पोस्टमार्टम से घर लौटा तो परिजनों में चीत्कार मच गया। मृतक के अंतिम संस्कार मानिकपुर गंगा घाट पर किया गया। मृतक के पिता फूलचंद की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक दयाशंकर सरोज निवासी कुंदन का पुरवा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस चालक और ट्रैक्टर दोनों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.