मासूम की मौत को सप्ताह बीता, पुलिस को नहीं मिले ठोस सुराग
आगरा, जून 16 -- जनपद के कोतवाली गंजडुंडवारा क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय मासूम बच्ची का खेत में शव मिलने की घटना को एक सप्ताह बीत चुका है। लेकिन पुलिस अभी तक इस सनसनीखेज मामले में कोई ठोस सुराग नहीं जुटा सकी है। घटना के खुलासे में हो रही देरी से परिजनों में नाराजगी बढ़ रही है। उनसे राजनीतिक दलों के पदाधिकारी भी मिल रहे हैं। पुलिस द्वारा शक के आधार पर कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लग सकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सोमवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने कोतवाली प्रभारी से बातचीत कर जांच की प्रगति की जानकारी ली और जल्द से जल्द घटना के खुलासे के निर्देश दिए। उधर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह स्वयं इस मामले की निगरानी कर रहे हैं। वह सीओ पटियाली और कोतवाली प्रभारी से रोजाना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.