देवरिया, अप्रैल 3 -- बंजरिया बाजार, हिंदुस्तान संवाद। क्षेत्र के धर्मागतपट्टी सिधावे गांव में मंगलवार को ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से एक मासूम आरव शर्मा की मौत हो गई थी। मृतक की दादी लक्ष्मीना देवी पत्नी सुरेंद्र शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही अनूज उर्फ अभिषेक सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।आरोप है कि चालक ट्रैक्टर को तेज गति और लापरवाहीपूर्वक चला रहा था कि अचानक उसकी चपेट में आने से मासूम आरव गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में तरकुलवा थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ केस कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.