महोबा, मई 26 -- मां बेटा की हुई मौत चरखारी। मासूम की मौत के बाद मां की सदमे में मौत हो गई है। मां बेटा का अंतिम संस्कार होने पर लोगों की आंखे नम हो गई। मप्र के छतरपुर जिले के हरपालपुर निवासी सोभन की पत्नी रजिया के 9 वर्षीय पुत्र हुसनैन की दो दिन पूर्व हालत बिगड़ गई। डायरिया से हालत बिगड़ने के बाद उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मां को जब जानकारी मिली तो सदमे से उसकी भी सांसे थम गई। बताया जा रहा है कि छतरपुर में पोस्टमार्टम होने के बाद मंगलवार को चरखारी मायके में रजियाऔर उसके बेटे का अंतिम संस्कार हुआ। बताया जा रहा है कि रजिया के पति के बीमार होने पर परिजन मदद कर रहे थे। मां बेटा की एक साथ मौत की खबर सुनकर लोगों की आंखें नम हो गई। यह भी पढ़ें- कोठेयां में हजारों श्रद्धालुओं ने की विदेशी ब्रह्म बाबा क...