उरई, जून 5 -- उरई। संवाददाता सुरक्षा और स्वास्थ्य के मानकों को ठेंगा दिखाते हुए उरई के अनिका अस्पताल में चार साल के मासूम की इलाज के दौरान मौत के बाद यहां से भागे डॉक्टर और स्टाफ का कोई पता नहीं चला है। जबकि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे ने अस्पताल को सीज कर दिया है। मामले की जांच के लिए सीएमओ ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है।बीते गुरुवार को कोंच के ग्राम भेड़ निवासी शबाना पत्नी शाहरुख ने अपने 4 साल के पुत्र रियाज के पेट में दर्द होने पर उसे इलाज के लिए शहीद भगत सिंह चौराहा स्थित अनिका अस्पताल में भर्ती कराया था। यह भी पढ़ें- नवजात शिशु की मौत के मामले में जांच पूरी, जल्द सौंपी जाएगी रिपोर्ट इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई थी। बच्चे की मौत के बाद इलाज कर रहे डॉक्टर और पूरा स्टाफ अस्पताल छोड़कर भाग गए थे। मौत के बाद परिजनों के हंगामे ...