मासूम की पाती ने छुआ सीएम योगी का दिल, खेल के लिए स्पोर्ट्स फैसिलिटी सेंटर बनाने का रास्ता साफ
नई दिल्ली, जुलाई 28 -- बिलारी (मुरादाबाद), संवाददाता। एक मासूम की तरफ से मुख्यमंत्री योगी को लिखी गई चिट्ठी ने ऐसा असर दिखाया कि हर कोई गदगद है। मुख्यमंत्री ने तत्काल फैसला लेते हुए केवल एक मासूम नहीं खेल प्रेमी हजारों बच्चों का दिल खुश कर दिया है। एक चिट्ठी ने बता दिया है कि जब सिस्टम और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि किसी शहर की बुनियादी जरूरतों को नजरअंदाज कर देते हैं, तब एक मासूम की कलम भी पूरे प्रशासनिक अमले को हरकत में ला सकती है। मुरादाबाद के बिलारी में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। यहां के कक्षा-6 के एक छात्र ने बच्चों के खेलने के लिए एक अदद पार्क न होने का दर्द सीधे मुख्यमंत्री योगी के सामने रख दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय पर छात्र का हस्तलिखित पत्र पहुंचते ही तुरंत संज्ञान लिया गया। डीएम से लेकर पालिका के ईओ तक हरकत में आए और अब नगर में मल्टीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.