रामपुर, अप्रैल 24 -- मिलक कोतवाली क्षेत्र में सात साल के मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद दरिंदे ने बेरहमी से पिटाई कर उसकी हत्या कर देने में दर्ज केस की विवेचना पूरी हो गई है। इस मामले में आरोपी और उसके पिता के खिलाफ चार्जशीट लगाई गई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ चार्जशीट लगाकर कोर्ट में दाखिल कर दिया है। मिलक कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण का सात वर्षीय पुत्र घर से दुकान पर सामान लेने निकला था। आरोप था कि गांव का ही युवक उसे बहला-फुसलाकर जंगल की ओर ले गया था। वहां उसने मासूम को नशीला पदार्थ खिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब मासूम ने विरोध किया और चीखने-चिल्लाने लगा था, तो आरोपी ने उसे लहूलुहान होने तक बेरहमी से पीटा और मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग निकला था। मासूम किसी तरह लड़खड़ाते हुए घर के करीब पहुंचा, जहां साथ के बच्चों ने...