अमरोहा, अप्रैल 9 -- 6 वर्षीय मासूम की तालाब में डूबकर मौत हो गई। 20 घंटे चली खोजबीन के बाद गुरुवार सुबह एसडीआरएफ टीम ने शव बरामद किया। मासूम बुधवार दोपहर साइकिल चलाने के लिए घर से निकला था। मौत पर परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। घटना थाना क्षेत्र के ही गांव बीलना की है। यहां जलालुद्दीन उर्फ जलाल का परिवार रहता है। वह कबाड़ की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। परिवार में पत्नी उज्मा के अलावा तीन बेटे हैं। जिनमें बड़ा बेटा अल्ताफ दस साल का है जबकि सबसे छोटे बेटे राकिब की उम्र दो साल है वही मंझला बेटा आतिफ 6 साल का था। बेटी जोया की दो साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। आतिफ गांव में ही स्थित एसके जूनियर हाईस्कूल में नर्सरी का छात्र था। परिजनों के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब एक बजे वह घर के पास साइकिल चला रहा था तभी...